Advertisement

-बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से जनप्रतिनिधियों ने सीओ को कराया अवगत, सरकारी सहायता की मांग

-बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से जनप्रतिनिधियों ने सीओ को कराया अवगत, सरकारी सहायता की मांग

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। कई पंचायतों में बाढ़ का पानी फैलने से ग्रामीणों को आवागमन, पेयजल, भोजन समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने गायघाट अंचलाधिकारी पुष्प राज से मुलाकात कर बाढ़ प्रभावित इलाकों की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।


जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने बताया कि कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों की दैनिक जिंदगी प्रभावित हुई है। लोगों के सामने भोजन, शुद्ध पेयजल, आवागमन और सुरक्षित आश्रय की समस्या बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री, त्रिपाल, पन्नी, पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था कराने की मांग की।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सामुदायिक किचन शुरू कराने, जलजमाव वाले क्षेत्रों में आवश्यक राहत पहुंचाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों और संपर्क मार्गों को दुरुस्त कराने की भी मांग की। साथ ही पशुओं के लिए चारा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन को पहले से तैयारी रखने की जरूरत है, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर सरकारी सहायता मिल सके। अंचलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।