-गायघाट प्रखंड में विदाई सह सम्मान समारोह: नव पदस्थापित BDO आलोक कुमार सिंह का स्वागत, निवर्तमान BDO संजय कुमार राय को दी गई विदाई
दीपक कुमार/ गायघाट
मुजफ्फरपुर जिले के गयघाट प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल के तहत एक गरिमामयी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह समारोह निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) संजय कुमार के स्थानांतरण और नव पदस्थापित बीडीओ आलोक कुमार सिंह के नए दायित्व ग्रहण करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन उप प्रमुख जय प्रकाश राय द्वारा किया गया.

बुके, माला और अंगवस्त्र देकर निवर्तमान बीडीओ की दी गई विदाई
समारोह के दौरान गायघाट प्रखंड में निवर्तमान बीडीओ डॉ संजय कुमार राय का विदाई समारोह पूर्वक दिया गया। वही नए बीडीओ आलोक कुमार सिंह का प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, अंचलाधिकारी (CO) और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत और विदाई: नव पदस्थापित बीडीओ आलोक कुमार सिंह को बुके, माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं, निवर्तमान बीडीओ संजय कुमार राय को माला, बुके, उपहार, अंगवस्त्र और यादगारी के रूप में स्मृति-चिह्न (Memento) भेंट कर भावुक माहौल में विदाई दी गई.












