-सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हरेंद्रनाथ तिवारी को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
मुजफ्फरपुर/बंदरा (दीपक तिवारी)। जिले के बंदरा प्रखंड के मध्य विद्यालय, सिमरा में मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरेंद्रनाथ तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों ने उनके लंबे, समर्पित और अनुकरणीय शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हरेंद्रनाथ तिवारी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल कीं और वे हमेशा विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहे।वे शिक्षक समुदाय में भी सम्मान एवं प्रेरणा के प्रतीक रहे।
इस अवसर पर मृत्युंजय कुमार, ललन कुमार, भोला सिंह, प्रभात कुमार, राज किशोर ठाकुर, शंभु प्रसाद ठाकुर, हरि नारायण झा, नीरज कुमार, दीपक प्रसाद, दिनेश प्रसाद यादव, हलीम अली, उमेश प्रसाद सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह का समापन सभी शिक्षकों द्वारा हरेंद्रनाथ तिवारी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित करने तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ हुआ।














