Advertisement

मुजफ्फरपुर में जन सुराज का कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की उठी मांग

मुजफ्फरपुर में जन सुराज का कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की उठी मांग

मुजफ्फरपुर, 27 जून। जन सुराज पार्टी, मुजफ्फरपुर की ओर से युवा जिलाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर से हुई, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान तिरहुत युवा प्रकोष्ठ प्रभारी वेद प्रकाश ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और भरत भूषण तिवारी के परिजनों को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा देने की भी मांग की। इसके बाद कैंडल मार्च निकालते हुए कार्यक्रम का समापन खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज में कानून का राज स्थापित करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।


कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष मो. लाल बाबू, तिरहुत युवा प्रकोष्ठ प्रभारी वेद प्रकाश, जिला महिला अध्यक्ष रंजना कुमारी, जिला महिला मुख्य प्रवक्ता वंदना प्रीतम, नगर अध्यक्ष प्रितेश प्रताप, युवा जिलाध्यक्ष राहुल राज, युवा जिला सचिव राजीव कुमार, नीतीश मिश्रा, मनीष बाबा, प्रियम, इम्तियाज वारसी, वरिष्ठ जन सुराजी शज्जाद एवं प्रतीक भानु सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर जन सुराज पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।