Advertisement

बेरुआ पंचायत में ‘पंचायत विकास दिवस’ का आयोजन, महिला सशक्तिकरण व विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

-बेरुआ पंचायत में ‘पंचायत विकास दिवस’ का आयोजन, महिला सशक्तिकरण व विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

गायघाट (मुजफ्फरपुर), 28 जून 2026। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार गायघाट प्रखंड की ग्राम पंचायत राज बेरुआ में रविवार को “पंचायत विकास दिवस” के तहत “महिला हितेषी ग्राम पंचायत” थीम पर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया उषा देवी ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिव सुभाष कुमार ने किया।
बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय कर्मियों, जीविका समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, किसान सलाहकारों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लियाl


इस दौरान पंचायत की आय-व्यय, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी कराया गया।
बैठक में ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देने तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव मांगे गए। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्राप्त सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में कचहरी सचिव राखी कुमारी, कार्यपालक सहायक संदीप कुमार कर्ण, किसान सलाहकार सुनील कुमार, सरपंच प्रतिनिधि बृजेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य नुनु साह, वार्ड सदस्य प्रेम कुमार ठाकुर, विभा देवी, आंगनबाड़ी सेविकाएं मीरा कुमारी, इंदु कुमारी, रूबी कुमारी, जीविका समूह की सुदानी देवी, प्रेमलता देवी, इंदु देवी, सुनैना देवी, रंगीला देवी, सीला देवी, रीता देवी सहित अनिकेत कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार, राहुल सिंह, सजु सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित कुमार एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।