Advertisement

मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र का डीआईजी ने किया निरीक्षण, पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

-मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र का डीआईजी ने किया निरीक्षण, पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर | दीपक कुमार
तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डीआईजी ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता और अनुशासन का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों, वाहन प्रबंधन व्यवस्था, पुलिसकर्मियों के कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं तथा जनशिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी ली और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।


डीआईजी ने पुलिस अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ेगी। उन्होंने सभी शाखाओं को रिकॉर्ड अद्यतन रखने तथा आम जनता से जुड़े मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने पर जोर देते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़े विषयों की भी समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।