Advertisement

कोयलांचल पत्रकार संघ चुनाव: सुनील सिंह अध्यक्ष, मुख्तार अहमद 13वीं बार महामंत्री निर्वाचित

-कोयलांचल पत्रकार संघ चुनाव: सुनील सिंह अध्यक्ष, मुख्तार अहमद 13वीं बार महामंत्री निर्वाचित

धनबाद/सत्येन्द्र सिंह। Dhanbad में कोयलांचल पत्रकार संघ का सांगठनिक चुनाव रविवार को शालीमार स्थित संघ कार्यालय में गुप्त मतदान के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुनील सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं महामंत्री पद पर मो. मुख्तार अहमद 13वीं बार निर्विरोध निर्वाचित हुए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है।
अन्य पदों पर भी कई प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। संरक्षक पद पर चंद्रदेव मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर काजल राय, सचिव पद पर अरुण कुमार और अनुशासन समिति के अध्यक्ष पद पर सन्नी शर्मा का चयन हुआ।


अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में सुनील सिंह ने अरविंद सिंह को 66 मतों से हराया, जबकि नौ बार अध्यक्ष रह चुके अशोक कुमार श्रीवास्तव को मात्र 10 वोट ही मिले। कोषाध्यक्ष पद पर एहसान अंसारी ने विश्वजीत चटर्जी को 39 मतों से पराजित किया। इस चुनाव में कुल 110 पत्रकार मतदाताओं ने भाग लिया।
चुनाव प्रक्रिया की देखरेख चुनाव प्रभारी अधिवक्ता अंजन कुमार सिन्हा, चुनाव पर्यवेक्षक चेतनारायण कुमार, आशीष घोष, शमीम हुसैन, सैय्यद अबिबो बरकात अरमान, कार्तिक वर्मा, श्रवण कुमार और अलम अंसारी ने की। साथ ही जोरापोखर थाना पुलिस की निगरानी में पूरा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पत्रकारों ने बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को और मजबूत बनाते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा करेगी।