-त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ, शिक्षा की गुणवत्ता पर होगा मंथन
बांका। जिले के चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर में रविवार को त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन विभाग निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर, उपप्रधानाचार्य संजय कुमार नवनीत एवं वाटिका खंड के प्रधानाचार्य ब्रजकिशोर चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विभाग निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में एक बार आयोजित इस तरह की कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य पिछले कार्यों की समीक्षा करना और आगामी वर्ष के लिए नई कार्य योजना तैयार करना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों को नए-नए प्रयोग करने और शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए प्रेरित करती हैं।
कार्यशाला में अभय कुमार सिंह, विक्रांत पाठक, पप्पू कुमार सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, संजीव कुमार सुधांशु, दिलीप कुमार झा, आशीष रमन, अवधेश कुमार झा, विवेकानंद सिंह, नीरज कुमार झा, विकास कुमार, कृष्णकांत, कृष्ण प्रकाश, संजना सिंह, अनिमा कुमारी, निवेदिता प्रियदर्शनी, कुमारी हिना सहित अन्य आचार्य एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।










