-संस्थान एम.आई.टी., मुजफ्फरपुर में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार में Dr. B.R. Ambedkar National Institute of Technology Jalandhar की डॉ. संगीता गर्ग ने केमिकल विभाग के छात्रों के लिए “Agro-based Materials के Utilization” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि agro-based materials वे पदार्थ होते हैं जो कृषि से प्राप्त होते हैं, जैसे—धान का भूसा (rice husk), गन्ने का बगास (bagasse), गेहूं का भूसा तथा नारियल का छिलका आदि। उन्होंने इन सामग्रियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में sustainable development एवं eco-friendly solutions के लिए इनका उपयोग अत्यंत आवश्यक है।
इसके साथ ही UniPro World Private Limited के निदेशक श्री अविनाश गर्ग ने CSE/IT शाखा के छात्रों के लिए “Salesforce CRM” विषय पर अपना ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने समझाया कि CRM (Customer Relationship Management) एक ऐसी तकनीक है, जिसका उपयोग कंपनियाँ अपने ग्राहकों के साथ संबंधों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए करती हैं, जिससे business growth एवं customer satisfaction में वृद्धि होती है।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. मिथलेश कुमार झा ने दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि छात्रों को नई-नई तकनीकों से अवगत कराने हेतु समय-समय पर ऐसे सेमिनार आयोजित किए जाते हैं, जिससे वे अपनी शैक्षणिक जानकारी के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों से भी परिचित हो सकें।
कार्यक्रम का आयोजन प्रो संजय कुमार चौधरी (सहायक प्राध्यापक, लेदर टेक्नोलॉजी) एवं दीपक कुमार चौधरी (सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर CSE/IT विभागाध्यक्ष डॉ. वाई. एन. शर्मा, यांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ मणिकांत कुमार ,प्रो. विजय कुमार, प्रो. विकास कुमार चौरसिया, प्रो. रवि रंजन सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
अंत में, छात्रों में इस सेमिनार को लेकर काफी उत्साह देखा गया। यह सेमिनार उनके लिए अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।









