Advertisement

मुजफ्फरपुर में सुरक्षा को मिला नया बल: अहियापुर के नाका बाजार समिति में टीओपी का शुभारंभ

-मुजफ्फरपुर में सुरक्षा को मिला नया बल: अहियापुर के नाका बाजार समिति में टीओपी का शुभारंभ

-डीएम और एसएसपी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

दीपक कुमार | क्राइम रिपोर्टर
मुजफ्फरपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाका बाजार समिति में टीओपी (टाउन आउट पोस्ट) का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टीओपी का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित पुलिसिंग का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक भी की, जिसमें अपराध नियंत्रण और पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
अहियापुर थाना अंतर्गत नाका बाजार समिति क्षेत्र में इस टीओपी के शुरू होने से स्थानीय लोगों को सुरक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से इस तरह की पहल लगातार जारी रहेगी।