Advertisement

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मोतीपुर शाखा का चतुर्थ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

–पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मोतीपुर शाखा का चतुर्थ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मुजफ्फरपुर/मोतीपुर।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मुजफ्फरपुर की मोतीपुर शाखा का चौथा स्थापना दिवस पुरानी बाजार स्थित शाखाध्यक्ष कृष्णा सिंह के आवासीय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने संगठन की मजबूती और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष कृष्णा सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व सैनिक जलेश्वर शाही ने किया। इस दौरान परिषद के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
संरक्षक ग्रुप कैप्टन बसंत कुमार ने अपने संबोधन में मोतीपुर शाखा की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। वहीं, शाखाध्यक्ष कृष्णा सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन में एकता और आपसी सामंजस्य को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।


बैठक को जिलाध्यक्ष दीनबंधु शाही, महासचिव बीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ पूर्व सैनिक कैप्टन आर.डी. राय और आनंद कुमार समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता बताई।
समारोह में संजय कुमार सिंह, राम इक़बाल शर्मा, शत्रुघ्न सिंह, कामाख्या सिंह, अरुण कुमार सिंह, अरुण पाण्डेय, सुदर्शन शर्मा, केशव सिंह, विश्वनाथ ठाकुर, एस.सी. पंडित, प्रभात कुमार सिंह, युगल किशोर सिंह, रवींद्र शाही, हरिश्चंद्र प्रसाद शाही, मनोज कुमार सिंह, आर.सी. चौधरी, मदन मोहन झा, शिव कुमार सिंह, रबिंद्र ठाकुर, बीरेंद्र मिश्रा, राम नरेश ठाकुर, विश्वनाथ झा, राम पुनीत सिंह, सुजय कुमार सिंह, भाग्य नारायण सिंह, राणा प्रताप सिंह, परीक्षण चौधरी और श्रीनारायण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।