-मानद उपाधि से सम्मानित किए गए चितरंजन सिन्हा कनक
मुजफ्फरपुर। सीनियर सिटीजन कौंसिल मुजफ्फरपुर की एक बैठक शहर में श्री चितरंजन सिन्हा कनक के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान संस्था के प्रति उनके समर्पण भाव एवं उच्च विचारों की सराहना करते हुए कौंसिल के महामंत्री त्रिलोकी प्रसाद बर्मा ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर मानद उपाधि से सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि श्री सिन्हा का समाज और संस्था के प्रति योगदान प्रेरणादायी है। उनके विचार और सक्रियता से संस्था को निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा है।
बैठक में रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, उदय नारायण सिंह, मधु मंगल ठाकुर, विनोद कुमार सिन्हा, डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह, ऊमानाथ सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।











