Advertisement

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में कटरा में विहिप–बजरंग दल का आक्रोश मार्च

-बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में कटरा में विहिप–बजरंग दल का आक्रोश मार्च

मुजफ्फरपुर। बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कटरा प्रखंड की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बांग्लादेश में हिंदू सनातनियों की कथित निर्मम हत्या की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके बाद विरोध स्वरूप चामुंडा स्थान से कटरा चौक स्थित हनुमान मंदिर तक आक्रोश रैली निकाली गई।
आक्रोश रैली का नेतृत्व बजरंग दल कटरा प्रखंड अध्यक्ष नीतीश उर्फ गोपाल ठाकुर ने किया। रैली में जिला से पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अभिभावक एवं मुजफ्फरपुर जिला मंत्री परितोष जी के साथ प्रखंड व पंचायत स्तर के बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि हिंदू समाज पर हो रहे हमलों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विश्व स्तर पर सनातनियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
आक्रोश रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।