Advertisement

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

-बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

-सभी अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मुजफ्फरपुर। आगामी बाढ़ की आशंका को लेकर जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के सभी वरीय अधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन विभाग की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सभी तैयारी समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को अपने क्षेत्र के तटबंधों का निरीक्षण जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ मिलकर करने और अद्यतन प्रतिवेदन सौंपने का आदेश दिया। सामुदायिक किचेन के संचालन, सरकारी नावों की जांच, वर्षा मापक यंत्र की क्रियाशीलता और बाढ़ राहत सामग्री की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने गोताखोरों की सूची तथा शरण स्थलों की सूची तैयार कर शीघ्र भेजने को कहा। साथ ही जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को तटबंधों की स्थिति का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी एवं पश्चिमी) और प्रखंडों के वरीय अधिकारियों को भी क्षेत्र भ्रमण कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया।

सिविल सर्जन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। पशुपालन पदाधिकारी को पशु चारा और दवा की पर्याप्त उपलब्धता रखने का निर्देश दिया गया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लघु सिंचाई विभाग को खराब नलकूपों की मरम्मत करने को कहा गया।

#मुजफ्फरपुर #बाढ़प्रबंधन #डीएमबैठक #तटबंधनिरीक्षण #आपदा_प्रबंधन #स्वास्थ्यशिविर #पेयजलव्यवस्था #आपदा_तैयारी