Advertisement

मुजफ्फरपुर में कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक, उपमुख्यमंत्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया निर्देश

-मुजफ्फरपुर में कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक, उपमुख्यमंत्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया निर्देश

मुजफ्फरपुर, 18 मई:

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला कृषि टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने तथा जवाबदेही के साथ उनके क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया।

बैठक की शुरुआत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कृषि योजनाओं की प्रस्तुति से हुई। समीक्षा में बताया गया कि जिले में अब तक 56,576 केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) जारी किए जा चुके हैं। उपमुख्यमंत्री ने लोन वितरण में तेजी लाने और वित्तीय प्रतिवेदन स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने को कहा।

उर्वरक और बीज की स्थिति पर रिपोर्ट:
2024-25 में किसानों की आवश्यकता से अधिक उर्वरक भंडारित रहा।

यूरिया: आवश्यकता 50,000 MT | उपलब्धता: 53,930 MT

डीएपी: आवश्यकता 12,500 MT | उपलब्धता: 14,713 MT

एमओपी: आवश्यकता 5,400 MT | उपलब्धता: 8,923 MT

जिले में कुल 35 थोक व 1338 खुदरा उर्वरक विक्रेता हैं, साथ ही 725 बीज विक्रेता और 136 कीटनाशी विक्रेता भी पंजीकृत हैं। बैठक में निर्देश दिया गया कि उर्वरकों की ससमय उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो।

अनुज्ञप्तियों की कार्रवाई:
वित्तीय वर्ष 2024-25 में 25 अनुज्ञप्तियाँ रद्द तथा 12 निलंबित की गईं। वहीं 2025-26 के लिए अब तक 2 अनुज्ञप्तियाँ रद्द व 9 निलंबित की गई हैं।

मृदा उर्वरता और किसानों का प्रशिक्षण:
समीक्षा में पाया गया कि जिले की मिट्टी में नाइट्रोजन की कमी है। उपमुख्यमंत्री ने किसानों को जागरूक करने व समाधान हेतु ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। 15,000 नमूनों का विश्लेषण कर सभी को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं।

फल एवं सब्जी विकास योजनाएँ:
आम, लीची, केला, पपीता, नारियल, अंजीर व मशरूम जैसे फसलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सब्जियों में ब्रोकली, टमाटर, फूलगोभी, मिर्च आदि पर भी ज़ोर दिया गया है। संरक्षित खेती, सूक्ष्म सिंचाई और आत्मा योजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण देने पर भी चर्चा हुई।

बीज प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन:
बैठक से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जिला कृषि प्रक्षेत्र, मुसहरी में 500 मेट्रिक टन क्षमता वाली बीज प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया। यह संयंत्र बिहार राज्य बीज निगम द्वारा स्थापित किया गया है और इससे हर वर्ष लगभग 10,000 क्विंटल बीजों का प्रसंस्करण किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
कृषि विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल, विशेष सचिव श्री वीरेंद्र प्रसाद यादव, कृषि निदेशक श्री नितिन कुमार सिंह, बीज निगम के एमडी श्री निर्मल कुमार, जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन, उप विकास आयुक्त श्री श्रेष्ठ अनुपम, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

#MuzaffarpurAgriculture #VijayKumarSinha #KisanYojna #FertilizerAvailability #BiharAgriculture #SeedProcessingUnit #FarmersWelfare #SoilHealthCard #KCC #BiharNews