Advertisement

इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट: मदर्स वैली पब्लिक स्कूल हुई विजयी

-इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट: मदर्स वैली पब्लिक स्कूल हुई विजयी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी के ग्राउंड पर चल रहे स्व.संजय सिंह व स्व.शौकत अली मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मदर्स वैली पब्लिक स्कूल ने एकरा पब्लिक स्कूल को 31 रन से हरा दिया।
टूर्नामेंट कमिटी के सचिव मो.आलम के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया की देर से शुरू हुए निर्धारित 16 ओवर के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी मदर्स वैली पब्लिक स्कूल ने बल्लेबाज प्रिंस के 18 रन व प्रशांत के 15 रन के बदौलत सिर्फ 87/10(12) का स्कोर बनाया। एकरा पब्लिक स्कूल के गेंदबाज बादल कनौजिया ने 4 विकेट तथा सत्यम व अभिषेक ने 3-3 विकेट लिया।

जवाब में एकरा पब्लिक स्कूल की टीम बल्लेबाज सत्यम के 13 रन व हर्षित के 9 रन की पारी के बावजूद सिर्फ 56/10(13.2) रन के स्कोर पर ही सिमट गई। मदर्स वैली पब्लिक स्कूल के गेंदबाज मैन ऑफ द मैच रजनीश ने 4 विकेट व नवनीत ने 2 विकेट लिया।इसीडीसीए सचिव रवि राज व खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में अंपायर की भूमिका में इब्राहीम लोधी व शत्रुधन कुमार रहे वही स्कोरर की भूमिका शिवम व आयुष ने निभाया।
मौके पर टूर्नामेंट कमिटी के मुख्य संरक्षक केबीसी विजेता सुशील कुमार, अध्यक्ष डॉ.अमित, उपाध्यक्ष महफूज अरमान खान, संयुक्त सचिव अयाज अहमद, इब्राहीम लोधी, टूर्नामेंट कन्वेनर अंकुर व सचिन, रेयान सहित अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।