Advertisement

सरिसवा में आयोजित मुफ्त चिकित्सा शिविर में 300 मरीजों की हुई जांच

-सरिसवा में आयोजित मुफ्त चिकित्सा शिविर में 300 मरीजों की हुई जांच

-निशुल्क दवाएं वितरित

एम.ए. बशीर तुरकौलिया।

मुरारपुर पंचायत के सरिसवा गांव में रविवार को समाजसेवी कमरूद्दीन अंसारी व मुखिया प्रत्याशी फरजाना अंसारी के सौजन्य से उनके आवास पर एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विनायक इमरजेंसी हॉस्पिटल, मोतिहारी के डॉक्टर जुल्फिकार अंसारी, डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. पूजा कुमारी, विवेक और नदीम आलम सहित अन्य कुशल चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और मुफ्त में दवाएं वितरित कीं।

शिविर में सरिसवा सहित आसपास के सुदूर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे पहुंचे। कुल लगभग 300 मरीजों की जांच की गई।
समाजसेवी कमरूद्दीन अंसारी ने कहा कि “स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ पंचायत की नींव होते हैं। हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें।”

इस मौके पर करामत हुसैन, आजाद आलम, इजहार आलम, बबलू अंसारी समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।