-मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों की रवानगी से पूर्व आयोजित दुआईया मजलिस में की शिरकत
पटना। ब्यूरो।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को हज भवन, पटना स्थित मौलाना मजहरूल हक ऑडिटोरियम में आयोजित दुआईया मजलिस कार्यक्रम में शिरकत की। यह आयोजन बिहार से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की रवानगी से पूर्व किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने उपस्थित हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान एवं बिहार राज्य हज कमिटी के चेयरमैन अब्दुल हक ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा, “हर वर्ष दुआईया मजलिस में शामिल होने का अवसर मिलता है। यह देखकर खुशी होती है कि हमारे राज्य के लोग हज की पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं। सरकार द्वारा उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें स्वयं भी मक्का-मदीना जाने का अवसर मिला था, और बाहर से ही वह स्थल देखकर गहरी संतुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की सुविधा हेतु राज्य सरकार द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं और इस बार भी अधिकारियों की टीम यात्रियों के साथ सउदी अरब भेजी जा रही है।
दुआईया मजलिस को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान एवं हज कमिटी के चेयरमैन अब्दुल हक ने भी संबोधित किया।
खानकाह मुनीमिया मितनघाट के सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद शमीम मुनअमी ने इज्तेमाई दुआ कराई, जिसमें भारत और बिहार में अमन-चैन, भाईचारा और इंसानियत की तरक्की के लिए विशेष दुआ मां











