-बन्दरा के तेपरी में संध्या चौपाल आयोजित
-एईएस को लेकर लोगों को किया गया जागरूक
-बचाव,इलाज एवं सतर्कता पर जोर
बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के तेपरी पंचायत में वार्ड संख्या 3 में ग्रामीणों में जन जागरूकता को लेकर संध्या चौपाल का आयोजन किया गया । इस चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद के द्वारा किया गया। इस दौरान बन्दरा पीएचसी से जुड़े हुए पंचायत एवं प्रखंड के स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर नौशाद अहमद ने एईएस को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की। एईएस से बचाव के लिए सतर्कता को जरूरी बताया। उन्होंने बताया कि जरा सी लापरवाही बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि एईएस इलाज कर लेकर बन्दरा पीएचसी में विशेष वार्ड बनाए गए हैं। बच्चों में एईएस का लक्षण दिखते हीं बन्दरा पीएचसी में भर्ती कराए।











