चंपारण की खबर::
-मृतक श्रमिक के आश्रित को दिया दो लाख रुपए के अनुदान राशि का चेक
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
बीतें दिन तुरकौलिया प्रखण्ड अंतर्गत कवलपुर गांव निवासी मोहन महतो का तामिलनाडु में रेल दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जैसे ही इसकी सूचना श्रम अधीक्षक सत्यप्रकाश को मिली। जिसके बाद बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के तहत लाभ का काजी प्रक्रिया शुरू कर हो गई।
श्रम अधीक्षक श्री प्रकाश ने बताया कि बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, 2011 के अंतर्गत सम्मिलित किये जाने के संबंध में सूचित किया गया है। साथ ही 22.06.2021 से इस योजना का दावा पत्र आरटीपीएस केन्द्रों के माध्यम से तथा ऑनलाईन के माध्यम से प्राप्त किये जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के आलोक में तुरकौलिया प्रखंड के आरटीपीएस केन्द्र से बिन्दु कुमारी (पत्नी) पति-स्व० मोहन महतो उम्र-30 वर्ष, ग्राम-कवलपुर (कान्ही टोला) थाना-तुरकौलिया, जिला-पूर्वी चम्पारण के द्वारा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के अंतर्गत अपने पति की रेल दुर्घटना में 10 फरवरी को मृत्यु के फलस्वरूप चेन्नई के विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नम्बर-02 पर मृत्यु हो जाने के बाद अनुदान के लिए अपना आवेदन आवश्यक दस्तावेज के साथ समर्पित किया।

आवेदन-पत्र, दस्तावेज एवं दावे की जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तुरकौलिया के साथ की गई । प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार मृतक तामिलनाडू में सिमेन्ट का ईट बनाने का कार्य करता था, जो की मजदूर की श्रेणी में होने के कारण नियमानुकूल का कार्य करते थे। इस योजना के अंतर्गत दो लाख रूपये की राशि अनुदान के रूप में भुगतान करने की अनुशंसा की गई। उक्त मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ज्योति कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिवाकर प्रसाद, मुखिया विनय कुमार, जिला परिषद् प्रतिनिधि हेमंत किशोर वर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद थे।












