Advertisement

पूसा के किराना व्यवसायी की दिल्ली में ईलाज के दौरान मौत, पूसा बाजार में पसरा सन्नाटा

*#पूसा के किराना व्यवसायी की दिल्ली में ईलाज के दौरान मौत, पूसा बाजार में पसरा सन्नाटा

*#किराना व्यवसायी मनोज भाकपा-माले के थे समर्थक, व्यवसायी के घर पहुंचकर माले नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढ़ाढस

पूसा।सम्वाददाता।

पूसा बाजार के निवासी अरूण साह के पुत्र किराना व्यवसायी प्रेम गुप्ता उर्फ मनोज गुप्ता (40) की दिल्ली में ईलाज के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। गुरूवार दोपहर में मनोज का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही पूसा बाजार में सन्नाटा पसर गया ।मनोज अपेन्डिस से पीड़ित थे, जो उनके पेट में करीब डेढ़ वर्ष पहले फट गया था। उस वक्त उन्होंने एक निजी अस्पताल में ईलाज कराया। डाॅक्टर ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी। ऑपरेशन कराने के लिए वे कुछ दिन पूर्व पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। ऑपरेशन होने के कुछ दिन बाद उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें इसके बाद पारस हॉस्पीटल ले गए। जहाँ दो दिन में काफी सुधार हुआ, लेकिन फिर तीसरे दिन दुबारा उनकी स्थिति गंभीर हो गई। तब परिजन उन्हें बेहतर ईलाज के लिए दिल्ली लेकर गए। जहाँ वे एक निजी अस्पताल में ईलाजरत थे। ईलाज के दौरान ही उनकी मौत बुधवार की रात में हो गई। उन्हें एंबुलेंस से दिल्ली से पूसा लाया गया। जहाँ परिजनों और बाजारवासियों की उपस्थिति में निकट के ही श्मशान घाट पर उसकी अंत्येष्टि की गई। मनोज भाकपा-माले के समर्थक थे।


भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने व्यवसायी के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढ़ाढस बंधाया। कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े है। इस दौरान मुखिया अनिल कुमार, प्रिंस राज, अरूण शर्मा, दर्जनों व्यवसायी, प्रतिनिधि समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

——दो भाइयों में बड़े थे मनोज——–

किराना व्यवसायी मनोज दो भाइयों में बड़े थे। वह अपने पीछे माता – फुलकुमारी देवी, पिता- अरूण साह,भाई – विनोद गुप्ता, पत्नी – रूबी गुप्ता और तीन बच्चे अंकित (17) ,अंकुश (15),अंकिता(12) को छोड़ गए।