Advertisement

स्पॉट : हत्था ओपी पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ वाहन चेकिंग अभियान,काटे गए 27हज़ार का चालान

-हत्था ओपी पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ वाहन चेकिंग अभियान,काटे गए 27हज़ार का चालान

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

हत्था ओपी की पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के केवट्सा एवं सखौरा में वाहन चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान नियम के विरुद्ध वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने चालान काटा। हत्था ओपी के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हत्था ओपी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान में 27हज़ार रुपए का चालान काटा गया। इस दौरान क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा।

ज्ञात हो कि नवरात्र को लेकर इन दिनों सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ गई है तथा इस बीच में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ने की आशंका है,लिहाजा इसके मद्देनजर पुलिस ने विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग का अभियान तेज कर दिया है। हत्था ओपी का क्षेत्र मुजफ्फरपुर जिले के पूर्वी हिस्से का अंतिम बॉर्डर क्षेत्र है। पड़ोसी समस्तीपुर जिला का चकमेहशी एवं दरभंगा जिला का सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र का हिस्सा सीमा क्षेत्र के नजदीक है। लिहाजा बॉर्डर क्षेत्र होने की वजह से भी इन इलाकों में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।