Advertisement

बन्दरा अंचल का स्वतंत्र प्रभार वरीय उप समाहर्ता जूली को मिला

-बन्दरा अंचल का स्वतंत्र प्रभार वरीय उप समाहर्ता जूली को मिली

बन्दरा। दीपक ।

वरीय उपसमाहर्ता जुली कुमारी को संशोधित निर्धारित व्यावहारिक जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्र प्रभार से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करने को लेकर बन्दरा अंचल का स्वतंत्र प्रभार लेने का निर्देश जारी किया गया है।

जिलाधिकारी के द्वारा इस संदर्भ में पत्र जारी किया गया है। जिसमें जुली कुमारी को 10 सप्ताह के लिए प्रभारी अंचल अधिकारी से पूर्ण प्रभार ग्रहण कर अंचल के स्वतंत्र प्रभार का प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा गया है।वरीय उपसमाहर्ता जुली कुमारी ने मंगलवार की शाम बताया कि उन्होंने निर्देश के आलोक में बन्दरा सीओ का प्रभार आज ले लिया है।