Advertisement

घरों में की जा रही कचरा उठाव के कार्यों का भी पर्यवेक्षण किया जाएगा : डीएम

चंपारण की खबर::
-घरों में की जा रही कचरा उठाव के कार्यों का भी पर्यवेक्षण किया जाएगा : डीएम

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आज लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिला में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन में बेहतर योगदान को लेकर प्रतिभागी जिला पश्चिमी चंपारण एवं सीतामढ़ी के चयनित बीडीओ, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, प्रखंड समन्वयक, राज्य संसाधन सेवी एवं जिला संसाधन सेवी का दो दिवसीय आवासीय इमर्शन- कम- ट्रेनिंग कार्यक्रम हुआ। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने दीप प्रज्वलित कर किया। बताया कि
इमर्शन टीम ने आज कोटवा प्रखंड के मच्छरगामा पंचायत में गोबरधन योजना का स्थलीय भ्रमण कर योजना की जानकारी ली जाएगी। साथ ही उक्त पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, घरों में की जा रही कचरा उठाव के कार्यों का भी पर्यवेक्षण किया जाएगा।


वहीं कल 28 मार्च को इमर्शन टीम के द्वारा मॉडल पंचायत सिसवा पूर्वी ,प्रखंड बंजरिया में स्ट्रीट लाइट का पर्यवेक्षण किया जाएगा। मौके पर उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, निदेशक डीआरडीए, समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान ,संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार , प्रखंड समन्वयक, राज्य संसाधन सेवी एवं जिला संसाधन सेवी आदि उपस्थित थे ।