-चीन के नेपाल मेंरबढते प्रभाव विकास में बाधक – वी. पी. यादव
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
चीन का विस्तारवादी नीति नहीं रोका गया तो नेपाल के घातक सावित होगा तथा नेपाल का विकास रुक जाएगा। उपयुक्त बातें राष्ट्रीय एकता अभियान द्वारा नेपाल प्रति चिनियां अभ्यास और असर बिषय आयोजित गोष्ठी में रविवार को संविधान सभा सदस्य वी. पी. यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि हम सवो को इसको रोकना होगा। उन्होंने कहा चीन के नियुक्त नेपाली राजदूत ओहदा प्रमाण पत्र नहीं सुपुर्द करना नेपाल के आंतरिक मामलों में दखल देना। यह नेपाल के लिए शुभ संकेत नहीं है। चीन नेपाल को श्री लंका बनाना चाहता है। पोखरा विमान स्थल बनाकर इस पर कब्जा करना चाहता है।
बरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह ने कहा कि चीन के विस्तारवादी नीति रोकनेके लिए सभी को एक जुट होना पड़ेगा। बी. आर. आई. के मार्फत चीन नेपाल को ऋण देकर भंवर जाल में फंसा रहा है।
इस अवसर पर सीताराम अग्रवाल ने कहा कि नेपाल के हजारों हेक्टर भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। इस पर खसबादी सरकार मौन है। वही लिपूलेख पर भारत पर अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं।

गोष्ठी में सहभागी विश्लेषको छोरिंग लामा ने कहा कि चीन नेपाल में सेल्टर बनाना चाहता है।राष्ट्रीय अभियान के संयोजक विनय यादव की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अभियान के केन्द्रीय सदस्य चन्द्र यदुवंशी, शहीद परिवार का सदस्य बबिता ठाकुर, पत्रकार महासंघ सप्तरी का उपाध्यक्ष अम्बिका दहाल आदि ने भी अपने अपने बिचार रखें।












