– बिहार दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं के बीच पेंटिंग एवं भाषण लेखन प्रतियोगिता आयोजित।
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में कई तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गयी । मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के पियर बेसिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच बिहार दिवस के उपलक्ष में पेंटिंग एवं आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने बिहार दिवस को लेकर कई तरह की आकर्षक कलाकृतियां बनाई।

बेहतर कलाकृति बनाने तथा आर्टिकिल लिखने वाले बच्चों को स्कूली शिक्षकों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा बिहार दिवस के संदर्भ में छात्र-छात्राओं को विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी दी गयी। प्रमिला कुमुद सहित स्कूल के अन्य सहयोगी शिक्षकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल देखा गया।












