Advertisement

Breaking: नागालैंड ने दानापुर को 5 विकेट से हराया

-नागालैंड नेदानापुर को 5विकेट से हराया

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

नेपाल सीमा से सटे मधवापुर में एम. पी. एल. द्वारा आयोजित आठबां एवं आखिरी नॉकआउट लीग मैच में नागालैंड ने दानापुर ड्रीम्स कोम5विकेट से हराया।
टॉस दानापुर ड्रीम्स ने जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दानापुर ड्रीम्स ने15. 4ओवर में 114रन बनाकर ऑल आउट हो गये। फिरोज 42,नाहिद19,नंदन10,दीपक 9रन ही बनाये।
नागालैंड ने15. 2 ओवर में5विकेट गंवाकर 115बनाकर मैच अपने कब्जे में ले लिया।
मैन ऑफ द मैच39रन तथा 2विकेट लेने बाले दुर्गा को मिला।
पूर्व जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी हरिश्चंद्र भगत, प्रो. राधे प्रसाद गुप्ता, प्रो. हेम नारायण लाल कर्ण, मुखिया सुरेश कामत, पूर्व मुखिया राज किशोर यादव ने संयुक्त रूप से मैच ऑफ द मैच दुर्गा को संयुक्त रूप से कप दिया गया।


इस 20/20मैच का एम्पायर द्वय अरूण मिश्रा तथा अमित कुमार मिश्र ने पूरे इमानदारी पूर्वक निभाये। वही कमेंटेटर प्रभु मिश्रा, राकेश कुमार नायक, राज किशोर साह ने दर्शकों के मुड भांप कर शेरो शायरी तथा मैच के इतिहास का बखूबी से प्रस्तुत कर दर्शको के प्रशंसा बटोरे। पूरी बारीकी के साथ नरेश पासबान ने स्कॉलर की भूमिका की निर्वाह किए।
भगवान भास्कर भी काफी प्रसन्न दिखे। इस मैच को देखने के लिए नेपाल के धनुषा तथा महोतरी जिला तथा मधुबनी तथा सीतामढ़ी से हजारों की संख्या में मौजूद थे।