-बुढाबाबा शिव मंदिर झींझी पहाड़ी को पर्यटन स्थल बनाने के लिए सीओ ने लिखा पत्र
कतरास ।दिलीप।
झींझीपहाड़ी बुढा बाबा शिव मंदिर को पर्यटन स्थल को दर्जा दिलाने को लेकर यहां की समिति व ग्रामीण अरसे से लगे हुए है.पुरातत्व विभाग से लेकर कई अधिकारी यहां आये. जांच कर गये.सभी ने पर्यटन स्थल बनाने की हरी झंडी दी. लेकिन अब भी काम अधूरा है. अंचल अधिकारी ने धनबाद मुख्यालय को पत्र भेजकर भूमि अधिग्रहण सहित सड़क चौड़ीकरण एवं बेलंजाबाद ओझाबागान में कतरी नदी पर पुल निर्माण संबंधित रिपोर्ट भेजकर इसे पर्यटन स्थल बनाने को कहा है.पता चला है कि योगेश्वर मोड़ से बेलंजाबाद तक बुढा बाबा शिव मंदिर से केशलपुर कोलियरी तक होगी सड़कों की चौड़ीकरण की जायेगी.अधिग्रहण भुमि पर पर्यटकों की सुविधा हेतु रमणीक स्थल, विवाह मंडप, यज्ञ-मंडप, धर्मशाला, शौचालय, वाहन पड़ाव, वोटिंग सेंटर, तालाबों का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा.मौके पर मंदिर सेवा ट्रस्ट के एलपी महतो,विशाल कुमार महतो, गणेश कुमार महतो, शंकर महतो,महेंद्र स्वर्णकार,अशोक कुमार पांडे,योगेश्वर महतो आदि थे।

यह आपरूपी शिव मंदिर है:
पता चला है कि यह आपरूपी मंदिर है.गांव के स्व.विजय महतो के पूर्वज जब जमीन पर खेती के लिये खोदो तो चिकने पत्थर पर जा लगा.इसके बाद दूध की धारा निकलने लगी.फिर किसान चला गया.सुबह जब वह पहुचा तो देखा कि पत्थरो के ऊपर दो मंजिला मंदिर बना है.तब से लोग इसे पर्यटन स्थल बनाने को लेकर संघर्षरत है.यह प्राचीन मंदिर में से एक है.












