पैक्स चुनाव : 9 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस
-8 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं 1 कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी हैं शामिल
-अब 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड क्षेत्र में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकित प्रत्याशियों में मंगलवार को कुल 9 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन का पर्चा वापस ले लिया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए बन्दरा से अमरजीत कुमार चौधरी,जयप्रकाश राय,राम दिनेश राय,सुरेश राय, नूनफ़ारा पैक्स से अरविंद कुमार, बड़गांव से अभिलाषा कुमारी, रामपुरदयाल से स्मृति कुमारी तथा हत्था पैक्स से प्रफुल्ल कुमार के नाम शामिल है। इसी तरीके से कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पटसारा पैक्स से सामान्य सदस्य पद के महिला प्रत्याशी निशा देवी के नाम शामिल है। जिन्होंने अपनी नाम जदगी का पर्चा वापस ले लिया।

इस तरीके से बन्दरा प्रखंड क्षेत्र में 9 पैक्स अध्यक्ष पद एवं दो सामान्य कार्य कारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। कार्य कारिणी सदस्य पद के लिए रामपुरदयाल पैक्स एवं मतलूपुर पैक्स तथा प्रखंड के 9 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अब 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें 27 प्रत्याशी अध्यक्ष पद एवं 100 प्रत्याशी कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।










