Advertisement

60,000 लीटर स्प्रीट लदे दो टैंकर के साथ गिरफ्तार

-60,000 लीटर स्प्रीट लदे दो टैंकर के साथ एक गिरफ्तार
– एक किलो चरस, कार व मोबाइल भी बरामद

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

लोकसभा चुनाव को लेकर अपराधियों और शराब कारोबारियों के खिलाफ मोतिहारी पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। इसी क्रम में 26 अप्रैल को मद्यनिषेध इकाई पटना एवं जिला पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में सदर 2 डीएसपी जितेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए पीपरा कोठी थाना क्षेत्र स्थित फौजी लाइन होटल के पास खड़ी दो टैंकर से 60, 000 लीटर स्प्रिट, एक कार व उसमें एक किलो ग्राम नशीला पदार्थ व मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधी मुजफ्फरपुर जिले का राजेश कुमार सिंह है। जिसके खिलाफ मोतीपुर थाना में तीन मामले दर्ज हैं। उसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। छापेमारी टीम में पिपराकोठी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर, दारोगा राजेन्द्र सिंह, नंदलाल पासवान, परि. दारोगा धर्मवीर चौधरी, राजवीर, स्मिता राजश्री एवं सशस्त्र बल शामिल थे।