Advertisement

450 पशु सखी का होगा चयन, बनेगी आत्मनिर्भर

-450 पशु सखी का होगा चयन, बनेगी आत्मनिर्भर

-आगा खान फाउंडेशन के चंपारण क्लस्टर की बैठक में हुआ निर्णय

मुजफ्फरपुर। आगा खान फाउंडेशन के द्वारा होटल ग्रैंड माधव पैलेश में एक दिवसीय बैठक का आयोजन जीविका के अधिकारियों के साथ किया गया है।
बैठक में कुल 6 जिलों के पशुधन प्रबंधक ,जिला परियोजना प्रबंधक सीतामढ़ी उमाशंकर भगत , पूर्वी चंपारण के डीपीएम गणेश पासवान,मुजफ्फरपुर की डीपीएम अनिशा,आगा खान फाउंडेशन के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में 6 जिलों में 450 नई पशु सखी का चयन एवं दो चरणों की प्रशिक्षण की कार्ययोजना बनाई गई।पशु सखी के द्वारा गावों में उन्नत बकरी पालन के माध्यम से आमदनी बढ़ाने व बकरियों में बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दे कर मृत्यु दर को कम करने में योगदान करती है ।
बड़े पैमाने पे पशु सखियों के द्वारा कृमिनाशक दवा पिलाना व टीकाकरण कर बकरीपालको को फायदा पहुंचा रहे है।

जीविका के बकरीपालक दीदियों को मेषा महिला बकरी पालक उत्पादक कंपनी से जोड़कर बकरी खासी का बाजार देने हेतु भी विचार किया गया। इस बैठक में लाइव स्टॉक मैनेजर गुंजन कुमार, कम्युनिकेशन मैनेजर राजीव रंजन, सोशल डेवलपमेंट मैनेजर मसरूर अहमद के साथ कई अधिकारी उपस्थिति थे.