Advertisement

33 हजार वोल्ट का जर्जर बिजली पोल हादसे को दे रहा दावत, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

-33 हजार वोल्ट का जर्जर बिजली पोल हादसे को दे रहा दावत, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

मुजफ्फरपुर । बरुराज थाना क्षेत्र स्थित बनकट चौक पर 33 हजार वोल्ट का जर्जर और खतरनाक बिजली पोल लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल की स्थिति बेहद खराब है और कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
बताया गया है कि बनकट चौक पर हाईटेंशन बिजली लाइन का यह पोल लंबे समय से जर्जर हालत में है। पोल के आसपास लोगों और वाहनों की आवाजाही भी होती है, ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका से स्थानीय लोग चिंतित हैं।


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस गंभीर समस्या की जानकारी कई बार मोतीपुर एसडीओ और मुजफ्फरपुर बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक पोल को दुरुस्त करने या बदलने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण खतरा लगातार बना हुआ है। यदि समय रहते जर्जर पोल को नहीं बदला गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जर्जर 33 हजार वोल्ट के पोल को हटाकर नया पोल लगाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।