Advertisement

होली पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, पियर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

-होली पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, पियर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

मुजफ्फरपुर/बंदरा: प्रखंड अंतर्गत पियर थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में भाईचारा कायम रखने और किसी भी तरह के विवाद से बचने की अपील की।
थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने लोगों से कहा कि होली के दौरान शराब का सेवन न करें और शांति पूर्वक त्योहार मनाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में अपर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार, एसआई माधुरी कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं मुखिया संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू कुमार, सिमरा मुखिया पवन कुमार, जनता दल (यूनाइटेड) अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अशोक सिंह, बंदरा सरपंच पति चांद बाबू, सिमरा सरपंच पति श्रीनारायण राय, मंत्री प्रतिनिधि अवधेश सहनी, नूनफरा पैक्स अध्यक्ष अभिषेक सिंह, भाजपा नेता अविनाश कुमार, तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिलीप चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने प्रशासन का सहयोग करते हुए क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित होली मनाने का संकल्प लिया।