Advertisement

हादसा: टमाटर लदा पिकअप पलटा,रक्सौल निवासी चालक की दबकर मौत

-टमाटर लदा पिकअप पलटा,रक्सौल निवासी चालक की दबकर मौत

राजन। मोतिहारी।

मोतिहारी जिले के
कोटवा स्टेट बैंक के समीप टमाटर लदा पिकअप पलट गई। जिससे पिकअप के रक्सौल निवासी चालक की गाड़ी में दबकर मौत हो गई। बाद में किरान एवं जेसीबी की मदद से चालक को बाहर निकाला गया है। घटना अहले सुबह की है। मृतक रक्सौल का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। घटना कोटवा थाना के बाजार स्थित स्टेट बैंक के समीप की है। बता दें कि इस मोड़ पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अब तक जान गवाई है। लेकिन एसएच ऑथरिटी ने वहां रेलिंग व रेडियम बोर्ड लगाना भी वाजिब नहीं समझा। स्थानीय लोगों ने कोटवा पुलिस से मांग किया है कि वहां रेलिंग व बोर्ड लगाया जाए।

संसाधन के अभाव में गई पिकअप चालक की जान:

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग पंहुचे ड्राइवर गाड़ी में चपकर बचाने के लिए चिल्लाता रहा। मौके पर पंहुची पुलिस व स्थानीय लोगों ने चालक को निकालने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं निकल पाया। जबतक किरान आया तबतक चालक दम तोड़ चुका था।