-हाजीपुर जंदाहा एन एच 322 पर बजरंगबली चौक के निकट अनियंत्रित हाईवा पलटा, दो दुकान क्षतिग्रस्त।
राजापाकर – संजय श्रीवास्तव।राजापाकर थाना नियंत्रणाधिन बरांटी थाना क्षेत्र के
हाजीपुर जंदाहा एन एच 322 पर बजरंगबली चौक के निकट अनियंत्रित हाईवा पलटा गया । जिससे दो दुकान क्षतिग्रस्त हो गया । घटना शनिवार की अहले सुबह की है। बरांटी थाना क्षेत्र के बजरंगबली चौक के निकट एक ओवरलोड मिट्टी लदा हाईवा
अनियंत्रित होकर रोड से सटे दक्षिण दिशा मे पलट गया।जिससे रोड के किनारे दूकान का पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।सूत्रों से जानकारी मिला कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बांटी थाना को दिया गया।

सूचना के अनुसार बरांटी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगो से घटना की जानकारी लिया। स्थानीय लोगो ने कहा कि विमल साह, प्रभु साह दोनो व्यक्ति के दूकान मे रखे सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण एक हाईवे अनियंत्रित होकर पलट गया है जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं सड़क के किनारे लगे दो दुकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अभी तक किसी व्यक्ति के द्वारा घटना को लेकर थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।हाइवा ट्रक नंबर BRO1G/M9105 नंबर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अधिकांश हाईवा ट्रक रात को ओवरलोड मिट्टी ढोता है। और पुलिस को पता नही चलता है । स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड गाड़ी के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।











