Advertisement

हाईटेक तरीके से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

–हाईटेक तरीके से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

– वाट्सअप पर फोटो भेजते और क्यूआर कोड से ले रहे थे रुपए

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

शहर के छतौनी में एक संगठित देह व्यापार के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी सहित चार महिला पकड़ी गई है। एएसपी हेमंत सिंह को सूचना मिली थी कि बरियारपुर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है, जिसके बाद विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से छापामारी की गई। इस दौरान मुख्य आरोपी सहित चार महिला पकड़ी गई।एएसपी ने बताया कि देह व्यापार का यह धंधा हाईटेक तरीके से चल रहा था। व्हाट्सएप से महिलाओं की तस्वीर ग्राहकों के पास भेजी जाती थी, उसके बाद पैसा भी क्यूआर कोड भेज मंगाया जाता था। छतौनी में एक सप्ताह के अंदर देह व्यापार करने वाले दूसरे गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है।इससे पहले भी पुलिस ने चार-पांच महिलाओं के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया था। बरियारपुर से पकड़े गए इस गिरोह का मुख्य सरगना नंदलाल है। छापामारी टीम में प्रशिक्षण डीएसपी कुमारी प्रियंका पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार पासवान, अपर थानाध्यक्ष श्रीकांत, महिला दारोगा व पुलिस टीम शामिल थी।

पुलिस गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर चार महिलाओं को पकड़ा है। छतौनी नंदलाल ने पुलिस के समक्ष यह खुलासा किया है कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य राज्यों विशेष कर दिल्ली से भी महिलाओं को बुलाने की व्यवस्था की जाती थी। वॉट्सऐप पर फोटो भेजी जाती थी और क्यूआर कोड के माध्यम से पेमेंट ली जाती थी।देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं को अलग-अलग जगहों पर ठहराया जाता था। ग्राहक से संपर्क होने के बाद उन्हें निर्धारित जगह पर भेजा जाता था। ठिकानों से मोबाइल सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। इसके लिए एक सिपाही ने ग्राहक बनकर नंदलाल से संपर्क किया। सौदा तय होने के बाद मौके से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरोह पिछले सात से आठ महीनों से सक्रिय था। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि एक टीवी कार्यक्रम से प्रेरित होकर उसने यह तरीका अपनाया, ताकि एक ही स्थान पर गतिविधि संचालित करने के बजाय अलग-अलग जगहों पर सेवाएं देकर पुलिस की कार्रवाई से बचा जा सके।