Advertisement

हर मामलों को भूमि विवाद का मामला कहकर नहीं टाले पुलिस,आपराधिक मामलों में करे सीधी कार्यवाई: सीओ

-हर मामलों को भूमि विवाद का मामला कहकर नहीं टाले पुलिस,आपराधिक मामलों में करे सीधी कार्यवाई: सीओ

बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।

पियर थाना क्षेत्र के हत्था ओपी के बैंगरी में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट,तोड़फोड़,गोलीबारी तथा बमबाजी के घटनाक्रमों पर बन्दरा सीओ राजीव रंजन ने पुलिस की कार्यशैली पर एतराज जताया है। सीओ राजीव रंजन ने रविवार को बताया कि हर मामले को भूमि विवाद से जोड़ने की पुलिस की कार्यशैली अच्छी नहीं है। उन्होंने बताया कि बैंगरी में जिस मामले को भूमि विवाद से जोड़ा जा रहा है। उस मामले को लेकर धारा 144 का मामला पहले ही खारिज किया जा चुका है।

किसी के रजिस्टर्ड जमीन को जबरन हड़पने के लिए घटनाओं को कारित करना आपराधिक मामलों के श्रेणी में आता है। इस मामले में गुंडा एक्ट में आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने रविवार को बताया कि पियर थाना अध्यक्ष को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी मामले को टालमटोल के लिए भूमि विवाद से जोड़कर मामलों के मूल कारण को भटकाने की कोशिश पुलिस को नहीं करनी चाहिए। 4-5 आदमी से ज्यादा लोगों का जुटकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहना, लूटपाट करना अपराधिक मामला है।ऐसे मामलों में आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। ऐसे मामलों को भूमि विवाद से जोड़ना उचित नहीं है।पुलिस को मामलों की जांच पड़ताल कर स्पष्ट रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। भूमि विवाद से मामले को जोड़ने पर मामलों के निष्पादन में और कार्रवाई में तकनीकी बाधा आती है और घटना में शामिल असामाजिक या आपराधिक तत्व कई कारणों से सीधी कार्रवाई से बच जाते हैं। ऐसे में आधिकारिक कार्यशैली पर भी कई बार सवाल उठने लगते हैं। इसलिए जमीन से जुड़े मामलों में अंचल प्रशासन कार्रवाई के लिए तत्पर है।अपराधिक घटना क्रम में पुलिस सीधी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। मामलों को भटकाने से त्वरित न्याय मिलने में बाधा उत्पन्न होती है।