-हत्था बेसिक स्कूल में लगा हेल्थ कैम्प,क्षेत्र के बच्चों में पाया गया एनिमिक कमी
-हत्था एवं नजदीकी क्षेत्र के कई बच्चों में है एनीमिया के लक्षण
-बच्चों पर केयर की जरूरत
-अभिभावकों को बच्चों को पोषण युक्त खाना खिलाने की सलाह
-फल-सब्जी पर जोर देने की सलाह
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के बेसिक स्कूल हत्था में मंगलवार को एनीमिया जांच को लेकर हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। अन्य सामान्य रोगों के भी इस दौरान जांच किए गए। स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्य रंजन मुकेश ने बताया कि कैंप के दौरान कुल 70 से ज्यादा बच्चों की जांच की गई। जिसमें 8 बच्चों को विभिन्न रोगों से ग्रसित होने की वजह से बेहतर इलाज के लिए बन्दरा पीएचसी एवं सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि इनमें एक बच्चे आंख की बीमारी से, दो बच्चे हीमोग्लोबिन की बीमारी से, एक बच्चे कान रोग से बीमार पाए गए,बाकी में एनीमिया के लक्षण दिखे।उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान बच्चों को स्वास्थ्य में विभिन्न कमियों को लेकर आवश्यक सलाह दी गई। विटामिन युक्त फल-सब्जी एवं खाना रूटीन में प्रयोग करने की सलाह दी गई।बच्चों एवं उनके अभिभावकों को हेल्थ केयर करने को लेकर समझाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हेल्थ कार्ड भी दिए गए। बन्दरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि कैंप में डॉ. ऐसेशाम और एएनएम पुतुल कुमारी को भेजा गया था।

एनीमिक जांच को लेकर स्कूलों में यह कैंप आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान बच्चों के विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी मामलों की पड़ताल की जाती है। उन्होंने बताया की हत्था बेसिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में एनीमीक कमी पाई गई है, लिहाजा खान पान को लेकर सतर्कता बढ़ाने की स्वास्थ्य सलाह बच्चों एवं उनके अभिभावकों को दी गई।गम्भीर बच्चों को इलाज के लिए रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल से जुड़े क्षेत्र के बच्चों में कुपोषण संबंधित मामले ज्यादा सामने आए हैं।
















