-हत्था गांव में सन्ध्या चौपाल लगाकर ग्रामीण महिलाओं को किया गया जागरूक
-एईएस से बच्चों की सुरक्षा,सतर्कता एवं इलाज़ के बारे विस्तार से बताया गया
-अधिकारियों ने बताया कि- आपकी सतर्कता से बीमार बच्चों की जान बचाई जा सकती है
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
हत्था पंचायत के वार्ड 8 में शनिवार की शाम संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान वरीय उपसमाहर्ता सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी बन्दरा जुली कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी किरण कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद एवं अन्य ने एईएस चमकी बुखार के प्रकोप,बचाव एवं सतर्कता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

खासकर महिलाओं को बीमारी से बचने और बीमार स्थिति में त्वरित रूप से सतर्कता के साथ जांच-इलाज को लेकर पास अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रियाओं एवं सुविधाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा भी सभी लोगों को चमकी बुखार से बचाव एवं चमकी के तीन धमकी ‘खिलाओ-जगाओ एवं अस्पताल ले जाओ’ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। वहीं रोल प्ले के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।
















