Advertisement

स्वतंत्र प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़, क्षेत्र में तनाव

-स्वतंत्र प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़, क्षेत्र में तनाव

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

गुरुवार की सुवह रौतहट क्षेत्र दो के प्रतिनिधि स्वतंत्र उम्मीदवार किरण साह की प्रचार गाड़ी पर ईश पुर नगरपालिका वार्ड पांच मुस्लिम टोल में नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी फिरदौस आलम के समर्थकों ने तोड़ फोड़ किया है जव उनका प्रचार गाड़ी मुस्लिम टोल से गुजर रहा था। फिरदौस आलम के समर्थकों जिसकी समर्थको संख्या में सैकड़ों की संख्या में थी। प्रचार गाड़ी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे गाड़ी की क्षति ग्रस्त हो गया है। गाड़ी के चालक को चोट लेने की खबर है। गाड़ी पर रखे डीजी भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव हो गया है। विस्तृत जानकारी आना बांकी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बांकी है। किरण साह जसपा के केन्द्रीय सदस्य थे। एमाले से गठबंधन के बाद सीट एमाले में चला गया। शैलेन्द्र साह प्रत्याशी है। उपयुक्त घटना की जानकारी राजन साह ने दी है।