Advertisement

स्वतंत्रता सेनानी परिवार को व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष में उतरना चाहिए : रत्नेश्वरी शर्मा

-स्वतंत्रता सेनानी परिवार को व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष में उतरना चाहिए : रत्नेश्वरी शर्मा

-मासिक राष्ट्रीय कार्यक्रम में सेनानी रामकृपाल यादव को दी गई श्रद्धांजलि

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सुबह 10 बजे 10 मिनट “”शहीदों को याद करो” कार्यक्रम अंतर्गत महान स्वतंत्रता सेनानी रामकृपाल प्रसाद यादव को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया। स्थानीय चांदमारी मोहल्ला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर खुशनंदन सिंह तथा संचालन अशोक वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शशिकला कुमारी ने राष्ट्र ध्वज फहराया। उसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ तथा झंडे के नीचे सभी ने मूल्य आधारित समाज निर्माण का संकल्प लिया। सभी ने सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया।

संबोधित करते हुए स्काउट गाइड के प्रदेश अधिकारी एवं सेनानी उत्तराधिकारी रत्नेश्वरी शर्मा ने कहा कि सेनानी परिवार को व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष में उतरना चाहिए। प्रोफेसर खुशनंदन सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे संगठन मजबूत होगा वैसे वैसे हम कार्यक्रमों को जोड़ते जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय कमेटी द्वारा देश भर में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को एक ही समय पर चलाए जा रहे सेनानी को याद करो कार्यक्रम को एक क्रांतिकारी कदम बताया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि देशभर में यह कार्यक्रम उत्सव का रूप लेता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपने सेनानियों के ऋण से मुक्त तो नहीं हो सकते लेकिन हम उनके परिकल्पना का राष्ट्र निर्माण कर बहुत हद तक हल्का हो सकते हैं। कार्यक्रम में रामकृपाल यादव की पुत्री चंद्रमा यादव ने अपने पिता के त्याग, बलिदान और संघर्ष के दास्तान को विस्तार पूर्वक रखा। सम्बोधित करने वालों में रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजीव साह, डॉ चंदन आदि मुख्य रूप से थे। मौके पर चंचल कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित सेनानी परिवार के काफ़ी लोग उपस्थित थे।