-मुजफ्फरपुर के रतवारा में दिखा ग्राम सभा का मॉडल स्वरूप
मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले में ग्राम विकास को लेकर पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।इस कड़ी में मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखण्ड के सुंदरपुर रतवारा पंचायत में ग्राम सभा का मॉडल रूप दिखा।जहां सभा को लेकर विशेष पंडाल,मंच,कुर्सियां,बैरिकेटिंग, नेम बोर्ड,साउंड सिस्टम आदि लगाए गए थे। ग्राम सभा में आये लोगों के खाना-नाश्ता,पेयजल-चाय का भी व्यवस्था किया गया था। बन्दरा बीडीओ की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें पंचायत के ग्रामीण विकास को लेकर विभिन्न चरणों में लोगों के कार्य प्रस्ताव लिए गए तथा ग्राम स्तर पर व्याप्त जलजमाव,सिंचाई,जलनिकासी,संपर्क सड़कें आदि विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कार्यप्रस्ताव लिए गए। पंचायत में ग्राम सभा की समाप्ति के बाद बन्दरा बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि हर बैठक में वे खुद भाग ले रहे हैं। आज के ग्राम सभा में ग्रामीण विकास को लेकर रणनीति बनाई गईं।

पारित प्रस्तावों के आधार पर ग्राम विकास को लेकर कार्य योजनाएं संचालित किए जाएंगे।नलजल योजना तथा कचरा प्रबंधन योजना क्रियान्वयन को लेकर भी उन्होंने आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।

ग्राम सभा में ग्रामीण सह जिले के वरीय एवं सक्रिय किसान नेता रघुनन्दन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू,बन्दरा(पूर्वी)के जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू,मुखिया रेखा देवी,मुखिया पति मधुकर प्रसाद आदि भी थे।अतिथियों ने आज के मॉडल ग्राम सभा आयोजन की सराहना की तथा इसे जिले के पंचायतों के लिए उदाहरण बताया।

मुखिया एवं उसके पति ने बताया कि वे अपने पंचायत को बिहार में मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करना चाहते हैं।इसके लिए लगातार प्रयासरत रहने का उन्होंने संकल्प लिया है।













