Advertisement

स्पॉट: प्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ के दरबार में हुई भव्य संध्या आरती

-प्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ के दरबार में हुई भव्य संध्या आरती

मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के अति प्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ के दरबार में संध्या में विशेष संध्या आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष सांस्कृतिक भक्ति कार्यक्रम एवं शिव आराधना का आयोजन भी किया गया। इसको लेकर मंदिर न्यास समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

पहली बार इस तरह का आयोजन यहां किया गया।दिलीप झा,ललन त्रिवेदी,राजन पंडा सहित आयोजकों का बताना है कि अयोध्या एवं बनारस की तर्ज पर यहां संध्या आरती एवं शिव आराधना का कार्यक्रम पहली बार आयोजित की गई। इस खास आयोजन को लेकर लोगों में खास उत्साह का माहौल देखा गया। श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों की उपस्थिति में यहां अभूतपूर्व आयोजन हुआ।यहां 10 तरीकों से शिव की आरती की गई। कुशेश्वरस्थान(दरभंगा)से बाबुकान्त झा के नेतृत्व में भी पंडितों की टीम इस विशेष आयोजन को लेकर यहां पहुंची थी। वहीं स्थानीय पंडितों की भी सक्रिय भूमिका रही।