-स्ट्रीट लाइट लगने से वार्डों में रोशनी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी : महापौर
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
महापौर प्रीति कुमारी ने बताया कि नगर निगम मोतिहारी के उत्क्रमित क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। स्ट्रीट लाइट लगने से वार्डों में रोशनी की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

इससे रात्रि के समय लोगों के आवागमन में सुगमता आएगी तथा सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कदम अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।ll












