स्कूल के संचालक को बंधक बनाकर 16 लाख की लूट, भीड़ ने डैकैतों को पीटकर किया अधमरा

-डकैती के बाद मॉब लिंचिंग… स्कूल के संचालक को बंधक बनाकर 16 लाख की लूट, भीड़ ने डैकैतों को पीटकर किया अधमरा

फुलवारीशरीफ।संवाददाता।

रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक में गुरुवार की देर शाम पांच की संख्या में हथियार से लैस डकैत एक निजी विद्यालय संचालक के घर में घुस गए और लूटपाट करने लगे। स्कूल संचालक मनोज कुमार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घर की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी।
डकैत भागने लगे, लेकिन अंधेरे में रास्ता भटक गए। दो डकैतों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। वहीं तीन बदमाश भागने में सफल रहे। अपराधियों ने स्कूल संचालक के घर से 12 लाख नकदी और चार लाख का गहना लेकर फरार हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पिटाई से स्कूल संचालक भी घायल हो गए:

वहीं अपराधियों की पिटाई से स्कूल संचालक भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, खेमनीचक के मंगल चौक के समीप एक मकान में बैंक और ऊपर एक निजी विद्यालय है। उपरी तल्ले पर विद्यालय संचालक मनोज कुमार परिवार वालों के साथ रहते हैं।

गुरुवार की शाम विद्यालय संचालक मनोज कुमार की पत्नी बाजार गई हुईं थीं और उनका बेटा नैतिक बाहर काम से गया हुआ था। इसी दौरान पांच की संख्या में हथियार से लैस डकैत उनके घर में घुस गए और मनोज कुमार को रस्सी से बांध दिया। तीजोरी खोल कर उसमें रखी नकीद एवं सोने के जेवर को बैग में भर लिया।

इसी दौरान उनका मनोज कुमार का पुत्र नैतिक बाहर से आ गया। वह शोर करता हुआ घर से नीचे उतर आया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये और सबसे पहले घर की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। अंधेरा होते ही अपराधियों का दल भागने लगा।

तीन डकैती कूदकर भाग निकले, जबकि दो को लोगों ने पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास एक लोडेड रिवाल्वर, तीन चाकू बरामद किया। लोगों ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अपराधियों को एनएमसीएच भेजा।

लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने मनोज को पीट कर घायल कर दिया था। घायल अपराधियों की पहचान सोनू कुमार और दीपक के रूप में हुई है। दोनों की स्थिति काफी गंभीर है।

विद्यालय संचालक ने पुत्र नैतिक ने बताया कि अपराधी उनके घर से 12 लाख रुपये नकीद और 4 लाख रुपये लेकर भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Articles