Advertisement

सैदपुर हाट बाजार समिति की खैराती डाक नीलामी संपन्न, अश्वनी कुमार चौधरी बने नए संचालक

-सैदपुर हाट बाजार समिति की खैराती डाक नीलामी संपन्न, अश्वनी कुमार चौधरी बने नए संचालक

समस्तीपुर/कल्याणपुर। दीपक।प्रखंड के चकमेहशी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर हाट बाजार समिति की खैराती डाक नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। नीलामी के उपरांत राजस्व विभाग के अधीन 1 अप्रैल 2026 से 30 मार्च 2027 तक के लिए हाट बाजार समिति का संचालन अश्वनी कुमार चौधरी को सौंपा गया है।
नए संचालक के रूप में कार्यभार संभालते हुए अश्वनी कुमार चौधरी ने हाट परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

इसके बाद से उनके द्वारा हाट बाजार में निर्धारित शुल्क की वसूली का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नए संचालक के नेतृत्व में हाट बाजार की व्यवस्था बेहतर होगी और व्यापारियों को सुविधाजनक माहौल मिलेगा। अश्वनी कुमार चौधरी ने क्षेत्र के लोगों एवं व्यापारियों से सहयोग की उम्मीद जताई है।उन्होंने कहा कि हाट बाजार में सुविधा व्यवस्था को बढ़ाया जाएगा।