Advertisement

“सैदपुर-तेपरी सड़क बनी जलजमाव का ताल, पहली बारिश ने खोली विकास की पोल”

-“सैदपुर-तेपरी सड़क बनी जलजमाव का ताल, पहली बारिश ने खोली विकास की पोल”

समस्तीपुर।
जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर चौक से सैदपुर हाट होते हुए बसुआरी-तेपरी तक की मुख्य सड़क पर भीषण जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मानसून की पहली बारिश में ही यह सड़क झील में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि सड़क पर पोखर है या पोखर में सड़क।

यह इलाका जदयू विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी के क्षेत्र में आता है। यह सड़क समस्तीपुर जिले के पश्चिमी हिस्से को मुजफ्फरपुर के पूर्वी सीमाई इलाकों से जोड़ती है। खास तौर पर सैदपुर हाट-बाजार के जरिये सैंकड़ों गांवों के लिए यह सड़क ‘लाइफलाइन’ की तरह काम करती है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या वर्षों पुरानी है। सड़क की मरम्मत और जल निकासी की मांग को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय जनता को सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

यह सड़क मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बन्दरा और गायघाट प्रखंड के सीमावर्ती गांवों की बड़ी आबादी के लिए भी जीवनरेखा मानी जाती है। वहीं लोकसभा क्षेत्र से लोजपा सांसद शाम्भवी चौधरी और विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक महेश्वर हजारी होने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

अब जबकि विधानसभा चुनाव 2025 भी नजदीक है,बाबजूद पक्ष-विपक्ष के दलों के नेताओं-जनप्रतिनिधियों को इस समस्या के स्थाई समाधान के प्रति गम्भीरता नहीं दिखती है।लिहाजा स्थानीय लोगों में परेशानी के साथ गहरी नाराजगी है।

स्थानीय लोगों ने सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप कर सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की मांग की है ताकि मानसून में आम जनजीवन बाधित न हो।

#सड़क_पर_झील
#समस्तीपुर_सड़क_विकास
#बसुआरी_तेपरी_सड़क
#जलजमाव_की_मार
#विकास_की_हकीकत
#कल्याणपुर_की_सच्चाई
#महेश्वर_हजारी_का_इलाका
#जनता_मांग_रही_है_सड़क