-सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और अपर्णा मलिक की फिल्म ‘अवैध’ 26 सितंबर को होगी रिलीज
भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और बहुमुखी प्रतिभा की धनी अपर्णा मल्लिक की सबसे प्रतीक्षित फिल्म ‘अवैध’ 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को भोजपुरी सिनेमा में एक अलग हटकर प्रयोग माना जा रहा है, जो अपनी अनूठी कहानी और चौंकाने वाले मोड़ों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।
बात अगर कहानी की करें तो फिल्म की नायिका अपर्णा मल्लिक न केवल खेसारी लाल यादव के प्रेमिका के रूप में दिखाई दे रही हैं, बल्कि वह एक ऐसा जटिल किरदार निभा रही हैं जिसके बारे में दर्शक फिल्म देखने के बाद ही जान पाएंगे। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, अपर्णा ने इस फिल्म और इसके सिक्वल ‘गन्स ऑफ मुंगेर’ में कुल पांच अलग-अलग किरदार निभाए हैं। यह भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड है, जो दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज़ साबित होगा।

‘अवैध’ की कहानी को भोजपुरी सिनेमा में एकदम नई और अनोखी बताया जा रहा है। निर्देशक ने इस परियोजना को दो पार्ट्स में बांटा है, जिसका सिक्वल ‘गन्स ऑफ मुंगेर’ जल्द ही रिलीज किया जाएगा। दोनों फिल्में मिलकर एक संपूर्ण कहानी पेश करेंगी, जिसमें अपर्णा मल्लिक के मल्टी कैरेक्टर कहानी को हर बार नया मोड़ देते हैं। यही कारण है कि निर्माता फिल्म रिलीज तक उनके किरदारों को पूरी तरह से गोपनीय रखे हुए हैं।
फिल्म के बारे में पी आर ओ रंजन सिन्हा ने बताया कि फिल्म का संगीत भी खासा चर्चा में है। प्रसिद्ध गायिका कल्पना का गया हुआ एक गाना दर्शकों का दिल छू लेने वाला बताया जा रहा है, जो खेसारी लाल यादव और अपर्णा मल्लिक पर फिल्माया गया है। इसके अलावा भी दोनों एक्टर्स पर कई और गाने फिल्माए गए हैं, जो फिल्म की रोमांस और मनोरंजन को बढ़ाएंगे। संगीत प्रेमियों के लिए यह फिल्म एक तोहफा साबित होगी।
खेसारी लाल यादव और अपर्णा मल्लिक के अलावा फिल्म में अन्य कलाकारों ने भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। पूरी टीम ने फिल्म को एक नए स्टैंडर्ड पेश करने की कोशिश की है। ‘अवैध’ को भोजपुरी सिनेमा में एक मील के पत्थर के रूप में देखा जा रहा है, जो न सिर्फ मनोरंजन करेगी बल्कि क्षेत्रीय सिनेमा को एक नई पहचान भी देगी। 26 सितंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों के बीच कितनी पसंद की जाएगी, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन अभी यह भोजपुरी सीने जगत की सबसे विश्वसनीय फिल्म मालूम पड़ रही है।














