-सीतामढ़ी में हुई अनोखी शादी, समाज के लिए बना संदेश,शादी समारोह में शामिल लोगों से भी दहेज मुक्त शादी की शपथ दिलाई
सीतामढ़ी (बिहार) ।संवाददाता।
हमारे देश में दहेज प्रथा के नाम पर ना जाने कितनी बेटियां हर रोज भेट चढ़ती हैं. सरकार के तरफ से कितनी योजना बनाई गई है. ताकि बेटियों को इस प्रथा से बचाया जा सके लेकिन फिर भी बेटियां हर रोज बलि चढ़ती हैं.
बिहार के सीतमढ़ी में एक पिता ने अपनी बेटी की ऐसी शादी की है जो पुरे समाज के लिए एक सीख बन गया है. समाज को दहेज मुक्त बनाने के लिए उन्होंने अपनी बेटी की शादी के जरिए संदेश दिया है।

शादी दहेज मुक्त समाज की दिलाई गई शपथ:
शादी समारोह में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति से कोई उपहार तक स्वीकार नहीं किया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे वाले पोस्टर बैनर जगह जगह लगाए गए हैं. यही नहीं शादी समारोह में आने वाले लोगों से भी इस बात की शपथ दिलाई गई की वे अपनी बेटियों की शादी दहेज मुक्त तरीके से करेंगे.











