Advertisement

सीतामढ़ी के 129 निजी स्कूलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

-सीतामढ़ी के 129 निजी स्कूलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

-आरटीई के उल्लंघन पर डीईओ सख्त
-आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का नामांकन न करने पर यू-डायस कोड बंद करने की तैयारी

सीतामढ़ी । जिले के 129 निजी स्कूलों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। ये वे स्कूल हैं जो शिक्षा विभाग से प्रस्वीकृत तो हैं, लेकिन शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब परिवारों के बच्चों का नामांकन नहीं कर रहे हैं। डीईओ प्रमोद कुमार साहू ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी स्कूलों के यू-डायस कोड को स्थायी रूप से बंद करने और प्रस्वीकृति रद्द करने का मन बना लिया है।

डीईओ ने सभी स्कूल प्रबंधनों को 24 घंटे के भीतर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आरटीई का पालन न करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।